फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से होगी सर्जरी, तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि से पित्त की थैली, अपेंडिक्स, हर्निया, गुर्दे की पथरी, बच्चेदानी और आंत के ऑपरेशन की तैयारी है। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बीते सप्ताह शासन को पत्र लिखकर बजट की मांग की है। अगले वर्ष अप्रैल से ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2021 में जिला अस्पताल को उच्चीकृत करके मेडिकल कॉलेज बनाया गया था। यहां अभी भी काफी कुछ पुराने ढर्रे पर चल रहा है। सर्जरी विभाग भी इससे अछूता नहीं है। यहां दो सर्जन और चार ऑर्थो सर्जन तैनात हैं पर उपकरण नहीं हैं।
जिला अस्पताल की तरह आज भी चीरा लगाकर ऑपरेशन होता है। मरीजों को कई दिन अस्पताल में बिताने पड़ते हैं। मेडिकल कॉलेज में संसाधन धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं। यहां लेप्रोस्कोपिक सर्जन तो हैं लेकिन दूरबीन सिस्टम न होने से उनको भी पुराने तरीके से ऑपरेशन करना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लिए प्रयागराज या फिर जिले के निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। इसमें 35 से 40 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। मेडिकल कॉलेज की पहल से मरीजों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इनसेट-
1.10 करोड़ की है मशीन
मेडिकल कॉलेज ने मशीन के लिए करीब 1.10 करोड़ का बजट मांगा है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, चार साल पहले मशीन खरीद के लिए शासन ने 70 लाख रुपये का बजट दिया था। उस समय मशीन की कीमत 90 लाख रुपये थी। बजट कम पड़ने के कारण मशीन की खरीद नहीं हुई थी। मशीन खरीद के नाम पर शासन को बजट वापस कर दिया गया था।
दूरबीन विधि से ऑपरेशन के लाभ
- मरीज 24 घंटे बाद घर जा सकते हैं।
- दूसरे दिन से मरीज चलने लगते हैं।
- ऑपरेशन वाली जगह पर निशान नहीं होना।
- कमजोरी महसूस नहीं होना।
वर्जन -
शासन से बजट की मांग की गई है। मार्च तक मिलने के आसार हैं। सबकुछ ठीक रहा तो अप्रैल से दूरबीन विधि से ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी।
- देवजीत शर्मा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
-
मेडिकल कॉलेज को मिले यूरोलॉजिस्ट
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देव जीत शर्मा ने शासन से यूरोलॉजिस्ट की मांग की। शासन ने प्रयागराज के रहने वाले यूरोलॉजिस्ट डॉ. योगेंद्र बसु गुप्ता की तैनाती की है। प्राचार्य ने बताया कि यूरोलॉजिस्ट अपनी दूरबीन विधि मशीन साथ लेकर आएंगे। मरीजों का ऑपरेशन भी करेंगे। हालांकि यह व्यवस्था अस्थायी होगी। जिस दिन मेडिकल कॉलेज में दूरबीन विधि मशीन आ जाएगी। डॉक्टर अपनी मशीन लेकर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें