फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सुल्तानपुर के युवक की हत्या कर प्रतापगढ़ में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती नदी के इब्राहिमपुर घाट पर रविवार को एक युवक का शव उतराता मिला। सुल्तानपुर पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम अपहरण के बाद उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया गया। मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी अमन यादव (24) के रूप में हुई है। अमन शनिवार रात लखनऊ से लौट रहा था। ईशीपुर के पास कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन रोका और उसका अपहरण कर लिया। युवक को पहले बेरहमी से मारा गया फिर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब पुलिस वालों ने शव नदी से बाहर निकाला, तब भी उसके शरीर से खून बह रहा था।
एसएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि रविवार को सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जहां से लाश बरामद हुआ, वह स्थान सुल्तानपुर जिले की सीमा में लगता है।
विज्ञापन

चांदा के युवक का अपहरण कर हत्या की गई है। मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
- कुंवर अनुपम सिंह, एसपी सुल्तानपुर



फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
लीलापुर। लीलापुर पुलिस ने पतुलकी निवासी नंदलाल प्रजापति को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें