फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलतानपुर पुलिस ने कब्जे में लिया सराफा मार्केट का सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर के अमहट पुलिस चौकी के करीब बृहस्पतिवार की रात प्रतापगढ़ के सराफा कारोबारी के दो कर्मचारियों से हुई तीस लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए सुलतानपुर पुलिस कोहड़ौर इलाके में डेरा डाले हुए है। शनिवार को सराफा मार्केट में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद उसे कब्जे में ले लिया। शनिवार को बंदी के दिन भी सुलतानपुर एसओजी सराफा मार्केट में घूमती रही।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के श्याम बिहारी गली निवासी सराफ प्रह्लाद खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार की रात पन्नालाल और संतोष सोनी को 30 लाख रुपये देकर जेवरात लेने के लिए दिल्ली भेजा था।
सुलतानपुर के अमहट में बदमाश दोनों से तमंचे के बल पर रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की खोजबीन में पहुंचे सीओ वल्दीराय वीरमल यादव व सुलतानपुर एसओजी शुक्रवार की शाम सराफा मार्केट में सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही। सुलतानपुर पुलिस को आशंका है कि घटना की मुखबिरी श्याम बिहारी गली से हुई है।
विज्ञापन

दोनों के निकलने के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान सुलतानपुर पुलिस ने कई स्थानों के फुटेज को अपने कब्जे में लिया। जिसमें कुछ संदिग्ध लोग भी नजर आए हैं। शनिवार को सीओ वल्दीराय व एसओजी सुलतानपुर कोहड़ौर इलाके में बदमाशों की तलाश करती रही। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि सुलतानपुर पुलिस कुछ फुटेज अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें