फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी बने जान के दुश्मन

Sun, 22 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर जीवन यापन करने वाले युवक को उसके साथियों ने जान देने पर मजबूर कर दिया। साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह शव लटकता देख कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन



इलाहाबाद नवाबगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर अहिरान निवासी जियालाल उर्फ भोंदू (30) पुत्र बंशीलाल छह भाई था। घर में जगह संकीर्ण होने के कारण उसने प्रतापगढ़ जनपद के हथिगवां थाना क्षेत्र के बरना दुर्गा नगर में घर बनाकर पत्नी के साथ रहता था। वह भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। इन दिनों उसकी बीबी गीता अपने दो बच्चों खुशी और आर्यन को लेकर मायके गई हुई थी। शनिवार की सुबह वह देर तक नहीं उठा तो उसके आसपास के लोग उसे उठाने का प्रयास करने लगे। दरवाजा काफी देर पीटने पर भी नहीं खुला तो लोगों को शक होने लगा। इस पीछे के रास्ते से किसी तरह अंदर घुसकर लोगों ने देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रहा था। इस पर उसके परिजनों संग पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जियालाल के भाई जमुना प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते दी कि उसके भाई की मौत का कारण उसके दोस्त ही बने। भगौतीपुर अहिरान निवासी गुड्डू, पप्पू व पप्पू के बेटे के खिलाफ दी गई तहरीर में कहा है कि वे लोग उसके भाई को घरेलू बात को लेकर प्रताड़ितदेकर मारपीट, गाली गलौज, धमकी व प्रताड़ित करने से आत्महत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के घर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें