फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने छह सितंबर 2025 को लहेदरी गंगा पुल से कूद कर जान दे दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। युवती की मां ने प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटरामपुर निवासी अभिषेक उर्फ छोटू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मानिकपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को बुधवार की रात मिलिट्री मैदान के पास से पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को उसका चालान न्यायालय भेजा। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती का उससे प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी करने की अनुमति नहीं दे रहे थे। ऐसे में दोनों ने गंगा नदी में जान देने के लिए छलांग लगाई थी। वह बच गया लेकिन युवती नदी के गहरे पानी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें