फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी पुष्टाहार की कालाबाजारी करने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
corruption
विज्ञापन
मवेशी के चारे की दुकान पर डेढ़ सौ पैकेट पुष्टाहार के बरामद होने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। सीडीपीओ सदर की तहरीर पर हुई कार्रवाई में गोदाम मालिक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व परियोजना वितरण के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के जेल रोड स्थित मुजीबउल्ला के मवेशी चारे के गोदाम में पुष्टाहार के 150 पैकेट मिले थे। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता और सीओ सिटी अभय पांडेय की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने गोदाम मालिक मुजीब को उसी दिन हिरासत में ले लिया था।
दो दिनों से मुकदमा लिखाने की जद्दोजहद के बीच आखिरकार सीडीपीओ सदर नवीनचंद्र की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। नगर कोतवाल ने बताया कि गोदाम मालिक मुजीब को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।
विज्ञापन

परियोजना के गोदाम से वितरण करने वाले कर्मचारियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पुष्टाहार की कालाबाजारी में शामिल हैं। मुजीब से पूछताछ में कई जानकारी मिली है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें