फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कोर्ट के आदेश पर तंबाकू कंपनी के मालिक पर मुकदमा

Wed, 15 Nov 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रधान तंबाकू ट्रेडिंग कंपनी मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लीलापुर थाना क्षेत्र के बरिस्ता गांव निवासी राम आसरे का आरोप है कि 21 नवंबर 2022 को उसने आधारपुर स्थित चाय की दुकान से तंबाकू खरीदा। इसे खोलने पर पैकेट से छिपकली के अवशेष निकले। इसकी शिकायत पुलिस से की, जिससे नाराज होकर कंपनी के राजेश जायसवाल और साथियों ने जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक माधोगंज महुली निवासी राजेश जायसवाल, दीपक जायसवाल उर्फ अर्पित, सुनील जायसवाल, कन्हैया लाल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन







जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
संडवाचंद्रिका। अंतू पुलिस ने चेकिंग के दौरान जानलेवा हमले के आरोपी पूरे अंतू निवासी सूरज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद




कुत्ते से टकराकर बाइक पलटी, दंपती घायल
बीरापुर। पट्टी कोतवाली के धूती गांव निवासी नंद कुमार मंगलवार को पत्नी के साथ बाइक से बीरापुर जा रहे थे। जरगोइयां गांव के समीप एक कुत्ता बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। संवाद

-



विवाद की खबर पर पहुंची पुलिस, दुकानदार को पीटा
गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामाकांत और विपिन के बीच जमीन के विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह पंचायत हो रही थी। विवाद की खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान चाय दुकानदार रामचंद्र यादव को पीट दिया। रामचंद्र का कहना है कि विवाद सड़क पर हो रहा था। पुलिस ने अकारण ही उसके दुकान की कुर्सी समेत अन्य सामान तोड़ दिए। संवाद
विज्ञापन






96 वाहनों की हुई नीलामी
संडवाचंद्रिका। अंतू थाने में सालों से लावारिस पड़े वाहनों नीलामी की गई। नायब तहसीलदार आशुतोष राना की उपस्थिति में 96 वाहन नीलाम किए गए। वाहन की नीलामी से 2 लाख 68 हजार राजस्व की प्राप्ति हुई। संवाद

-



चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
रखहा। कंधई पुलिस ने भैरोगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास चेकिंग लगाया था। उपनिरीक्षक अशोक यादव ने सुल्तानपुर के लंभुआ निवासी आदित्य उर्फ महेश और बनपुरवा चकमझानीपुर निवासी सुभाष को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। एक बाइक मदाफरपुर और दूसरी बरेली से चुराई गई थी। संवाद

मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर लूटा
रानीगंज। दरियापुर कोट निवासी विमल तिवारी का बीठलपुर में मेडिकल स्टोर है। सोमवार की शाम इसे बंद कर वह बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट की और पांच हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित का आरोप है कि वह पुलिस के पास शिकायत लेकर गया तो थाने पर मौजूद दरोगा ने पांच हजार रुपये छीनने की बात तहरीर से हटाने को कहा। दूसरी तहरीर ले जाने पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें