फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर में तैनात चर्चित दरोगा सचिन पटेल फिर 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने के आरोप में निलंबित हो गए। अभी तीन दिन पहले लीलापुर थाने में तैनात दो सिपाही निलंबित हुए थे।
विज्ञापन

लीलापुर एसओ और पुलिसकर्मियों के रिश्वत लेने व हथिगवां एसओ, दरोगा के रिश्वत लेने के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच एएसपी पश्चिमी संजय राय कर रहे हैं।
सांगीपुर थाने में विलियमगढ़ पहाड़पुर के रहने वाले पिंटू वर्मा ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ धारा बढ़ाने और जेल भेजने के लिए विवेचक उपनिरीक्षक सचिन पटेल 40 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। पीड़ित ने दरोगा की बात रिकॉर्डिंग कर पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

मामले की जांच कराने के बाद शुक्रवार को एसपी ने दरोगा सचिन को निलंबित कर दिया। जेल चौकी प्रभारी के कार्यकाल के दौरान एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने पर पूर्व कप्तान ने निलंबित किया था। लालगंज कोतवाली में भी अपनी कार्यशैली के चलते लाइन हाजिर हो चुके हैं।
वहीं नगर कोतवाल रहे जयचंद भारती को निलंबित कर आईजी के आदेश पर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
एसओ हथिगवां के मामले में उनकी बेटी के बैंक खाते में भेजे गए रुपयों का स्क्रीनशॉट वायरल हाेने की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान उनसे बैंक से नकद निकासी का विवरण मांगा जाएगा। इससे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एसपी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि भ्रष्टाचार को लेकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें