फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिखा रहे थे स्टंट, एएसपी ने युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
शहर में गरूड वाहिनी में बाइक से निकले एसपी एस आनन्द जिला अस्पताल के सामने चेकिंग कराते हुए। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हाईवे पर दिखा रहे थे स्टंट, एएसपी ने युवकों को दबोचा
विज्ञापन

एसपी ने संभाली गरुण वाहिनी की कमान, 34 बाइक सीज, 5 का चालान
संदिग्धों की तलाशी के साथ होती रही पूछताछ, कारों की भी होती रही चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले की कानून व्यवस्था संभालने व मातहतों की कारगुजारी देखने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक स्वयं गरुण वाहिनी की कमान संभालते हुए सड़कों पर निकले। भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के करीब बाइक पर स्टंट करने वाले दो युवकों को एएसपी ने घेरकर दबोच लिया। चेकिंग के दौरान 34 बाइकों को सीज करने के साथ ही 5 बाइकों का चालान हुआ।
सोमवार को बैंकों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करने व पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का आदेश देने के बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद मातहतों की कारगुजारी देखने के साथ ही संदिग्धों की धरपकड़ की कमान खुद संभाल ली। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्र, सीओ सिटी अतुल शर्मा, नगर कोतवाल के साथ शहर की सड़कों पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए उतर पड़े। शहर के हर कोने पर बाइकों की चेकिंग करते हुए चिलबिला पहुंचे। अचानक भारी फोर्स बाइक पर देख हड़कंप मचा रहा। वहां से लौटते हुए एसपी का काफिला भंगवा चुंगी के पास पहुंचा। जहां एक बाइक पर सवार दो युवक स्टंट कर रहे थे। पीछे बैठा युवक चलती बाइक पर आगे बैठ गया। बाइक चला रहा युवक पीछे बैठ गया। यह देख पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा कर लिया लेकिन देवकली मोड़ के पहले ही एएसपी पूर्वी ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह बाइक की स्पीड बढ़ाकर निकला चाहा। ऐसे में एएसपी व पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करते हुए घेरकर गिरा दिया। युवकों की बाइक गिरने से बगल पहुंचे उपनिरीक्षक भी बाइक समेत गिर पड़े। दोनों युवकों की तलाशी लेने के बाद उन्हें कोतवाली भेज दिया गया। करीब दो घंटे तक तेज धूप में सड़क पर उतरे एसपी ने बिना कागजात व बिना नंबर की मिली 34 बाइकों को सीज कर दिया। पांच बाइकों का चालान किया। इस दौरान कई संदिग्ध कारों की भी तलाशी ली गई। शाम को गरुण वाहिनी गांव की गलियों व सड़कों पर संदिग्धों की चेकिंग के लिए भेजी गई। खुद कप्तान सभी की लोकेशन लेते रहे।
विज्ञापन

इनसेट-----
कोतवाली में लगा रहा मजमा
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने चेकिंग के दौरान आठ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली भेज दिया। बाइकों व हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने के लिए नगर कोतवाली में लोगों का जमघट लगा रहा। जिससे परेशान शहर कोतवाल ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया।
विज्ञापन

इनसेट---
अब चालान नहीं सीज होंगी बाइकें
चेकिंग के दौरान जो भी बाइक बिना नंबर व नकाबपोश युवकों के साथ मिलेंगी तो ऐसी बाइकों का चालान नहीं बल्कि सीज किया जाएगा। लोग हेलमेट लगाएं, चेहरा रुमाल व गमछे से बांधकर न चलें। बाइकों के कागजात अपने साथ लेकर चलें।

शहर में शांति व्यावस्था बनाने को बाइक से निकले एसपी एस आनन्द संदिग्ध युवकों को पकड़वाते।- फोटो : PRATAPGARH

चिलबिला ओवर ब्रिज पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते गरूड वाहिनी के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें