फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 75 फीसदी से कम उपस्थिति होने पर परीक्षा से वंचित होंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की 75 फीसदी से कम उपस्थिति होने पर परीक्षा से वंचित होना पड़ सकता है। महाविद्यालय परिसर में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश राज्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया है। वहीं, बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली नियम लागू करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय पठन-पाठन को लेकर लगातार महाविद्यालयों को नियमों को पालन करने का निर्देश जारी करता रहता है। करीब दो साल से महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की कम उपस्थिति की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को मिल रही थी। तमाम आदेश के बाद भी विद्यार्थियों की उपस्थिति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा था।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर सख्त आदेश जारी किया है। 75 से कम उपस्थिति होने पर विद्यार्थी परीक्षा से वंचित कर दिए जाएंगे। 75 फीसदी उपस्थिति का आदेश महाविद्यालयों को सूचना पट्ट पर अंकित किए जाने का निर्देश दिया गया है। महाविद्यालयों की वेबसाइट पर उपस्थिति के नियम को प्रदर्शित करने का आदेश भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया है। कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर बायोमीट्रिक व्यवस्था लागू करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें