फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंसठ फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ दी सीआरपीएफ परीक्षा

Mon, 04 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बोर्ड ने विद्यार्थियों को नेटवर्किंग और इंटरनेट में निपुण बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ केंद्र त्रिसुंडी अमेठी द्वारा विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। जिले के बारह केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल पैंतीस फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 65 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।  सीआरपीएफ केंद्र त्रिसुंडी अमेठी में उपनिरीक्षक रेडियो आपरेटर, क्रिप्टो, टेक्निकल व सहायक उपनिरीक्षक टेक्निकल और ड्राफ्टमैन पदों के लिए मार्च अप्रैल में ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। लगभग 6000 पंजीकृत अभ्यर्थियों की परीक्षा रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर संपंन्न हुई। जिसमें महज 35 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। ढाई घंटे की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। जो 12.30 तक चली। दूरदराज से आए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर भोर से ही जमा रहे। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीआरपीएफ के अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहे। 9 बजे से अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश पत्र व अन्य प्रपत्रों की जांच करने के बाद अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में इंट्री दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें