जिला अस्पताल में भर्ती संदिग्ध दशा में गायब मिला छात्र अमान परिजनों के साथ।
- फोटो : PRATAPGARH
मदरसे से गायब छात्र दूसरे दिन बेहोशी की हालत में सरपतों के बीच मिला। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस रात भर उसकी तलाश करने के साथ ही छानबीन करती रही।
लालगंज कोतवाली के गाबी महुआबन में स्थित मदरसे में करीब चार सौ बच्चे पढ़ते हैं। लड़कियों के लिए छात्रावास बना है। जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा भंडरी के रहने वाले इरफान अली का 12 साल का बेटा अमन अली व दो बेटियां मदरसे में पढ़ती हैं। मंगलवार को दोपहर का अवकाश होने के बाद बच्चे मैदान की ओर खेलने चले गए। छुट्टी होने के बाद भी अमन नहीं लौटा।
जिससे मदरसे में पढ़ने वाली उसकी दोनों बहनें खोजबीन करने लगीं। खबर मिलने पर रात में परिजन भी आ गए। परिजन उसकी तलाश करने लगे लेकिन कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने पर लीलापुर चौकी प्रभारी भी आकर छानबीन करने लगे। रात भर परिजन व पुलिस उसकी तलाश करती रही। बुधवार की सुबह अमन खेल मैदान के पीछे सरपतों के बीच बेहोशी की हालत में मिला।
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। खुले में रहने के कारण उसे ठंड लग गई थी। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। लीलापुर चौकी प्रभारी का कहना है कि अमन मदरसे में पढ़ना नहीं चाहता। इसलिए कभी कभार दोस्तों के घर चला जाया करता था। हालांकि उसके गायब होने को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अमान अली छात्र।- फोटो : PRATAPGARH