फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Fri, 08 Mar 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
शहर के प्रभात एकेडमी में कक्षा में स्थान बनाने वाले बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आईपीएस एएसपी अतुल कुमार शर्मा के हाथों से पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। एएसपी ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एलकेजी में सिद्धार्थ पाल, अर्जित कुमार, आयुष कुमार सिंह, यूकेजी प्रत्यूष, मानसी, अबदुल्ला, कक्षा एक यशवी सिंह, आर्या पांडेय, ईशान गुप्ता, दो में अभिनेंद्र त्रिपाठी, चिराग पांडेय, श्रेयश शर्मा, दीक्षा गौतम, उज्जवल मिश्रा को पुरस्कार दिया गया। इसी तरह कक्षा तीन में अदिति सिंह, दृष्टि सिंह, नादिश, कक्षा चार में आराध्य त्रिपाठी, यशी त्रिपाठी, अभिनव, कक्षा पांच में इशहत, रुद्र सिंह, अंशिका सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

एएसपी अतुल कुमार शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो बच्चे स्थान बनाने में पीछे रह गए हैं, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह घर में पढ़ाई करके आगे निकलने का प्रयास करें। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर पीबीपीजी के प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह, डॉ. पीयूष कांत शर्मा, डॉ. केके सिंह, अमितेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, आकांक्षा, अंजू, अनामिका सिंह, शिल्पी,  आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें