फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक छोड़कर युवक भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के कुआं निवासी साहिल वर्मा (14) पुत्र विजय वर्मा कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह अपने घर के सामने खड़ा था। तभी संडवा चंडिका की ओर से तेज रफ्तार बाइक आ रही थी। बाइक सवार ने साहिल को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के पहले ही साहिल की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे।
घटना के बाद बाइक छोड़कर युवक भाग निकला। कुछ लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दादा राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें