फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली चाऊमीन खाने से छात्र की मौत

Sun, 02 Jun 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन

मुंडन संस्कार में चौहरजन देवी धाम पहुंचे चचेरे भाइयों ने विषाक्त चाऊमीन खा लिया। इससे रात में उन्हें पेट दर्द व उल्दी होने लगी। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में डाक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि चचेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री महेंद्र सिंह के पैतृक गांव कंधई थाना क्षेत्र के करमाही के रहने वाले अनिरुद्ध बहादुर सिंह के परिवार के लोग एक बच्चे का शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के चौहरजन देवी धाम पर मुंडन संस्कार कराने गए थे। जहां परिसर में चाऊमीन का ठेला लगा हुआ था। इस दौरान परिवार के प्रमोद के बेटे हर्ष प्रताप सिंह (14) और विनोद के बेटे आदित्य प्रताप सिंह (15) ने चाऊमीन खाया। नदी में स्नान करने के बाद परिजनों के साथ घर आ गए। रात में हर्ष और आदित्य के पेट में दर्द होने लगा। दोनों को उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने को कहा। आनन-फानन में परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने आदित्य सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि हर्ष की हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। आदित्य की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शनिवार को आदित्य के शव को बाबा बेलखरनाथ धाम के करीब  दफना दिया गया।


परिजनों संग गर्मी की छुट्टियां बिताने आया था आदित्य
कंधई थाना क्षेत्र के करमाही निवासी विनोद कुमार सिंह मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा अभिषेक मुंबई में ही इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि आदित्य हाईस्कूल का छात्र था। वह गर्मी के दिनों में छुट्टी मनाने के लिए घर आया था। परिवार के लोगों को चौहरजन धाम जाते देख वह भी तैयार हो गया। 
विज्ञापन


चाऊमीन खाने से मौत के बाद भी खाद्य विभाग बना लापरवाह
चौहरजन देवी धाम में जहर बनी चाऊमीन खाने से छात्र की मौत की खबर शनिवार को पूरे इलाके में फैल गई। मामले की जानकारी जिला प्रशासन के कानों तक भी पहुंची। इन सबके बावजूद खाद्य विभाग के अफसरों के कानों में जू तक नहीं रेंगी। छात्र की मौत की जानकारी के बाद भी विभागीय कर्मचारी जांच करने चौहरजन देवी धाम नहीं पहुंचे।

मौत की खबर मिलते ही गांव में पसरा मातम
कंधई थाना क्षेत्र के करमाही निवासी विनोद सिंह के बेटे आदित्य सिंह की मौत की खबर मिलने पर पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया। आदित्य की मौत ने पूरे गांव के लोगों को झकझोर दिया था। शनिवार को विनोद के घर पर जहां करुण क्रंदन होता रहा। वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त रहा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें