संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में छात्रा और महिला की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के चौखड़ देवापुर निवासी नकछेद वर्मा की पत्नी मीना (35) रविवार भोर सोकर उठी। चारपाई के नीचे बैठे सांप ने उसे काट लिया। जानकारी के बाद परिजन पहले झाड़-फूंक कराने लगे, हालत बिगड़ता देख उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
उदयपुर क्षेत्र के कछवाहन का पुरवा नसीरपुर गांव की मोहम्मद अयूब की 19 वर्षीय बेटी नरगिस निशा को 20 अगस्त की रात घर में सांप ने डंस लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गए। शनिवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका नरगिस अमेठी के एक पॉलीटेक्निक कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।