प्रतापगढ़। चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग का असर बाजार पर दिख रहा है। रक्षाबंधन के लिए चंद्रयान-3 पर बनी राखियां भी बाजार में पहुंच गई हैं। यह राखियां सभी के आकर्षक का केंद्र बनी हुई हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर इसे सजाने के लिए खरीद रहीं हैं।
रक्षाबंधन पर्व आने में कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं। वहीं, चंद्रयान-3 पर केंद्रित राखियां भी बाजार में छा गई हैं। व्यापारी संजीव गुप्ता कहना है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग ने इतिहास रचा दिया है। इस सफलता को लेकर सभी उत्साहित हैं। सही वजह है कि बाजार भी इससे अछूता नहीं है। इस मौके को कैश कराने के लिए चंद्रयान-3 की राखियां बाजार में आ गईं हैं। चंद्रयान की राखी का नया ट्रेंड होने की वजह से इसकी मांग भी खूब है। व्यापारी मनीष और प्रमोद ने बताया कि चंद्रयान राखी की दो किस्में बाजार में है। जिसकी कीमत अलग-अलग है। छोटी राखी की कीमत 70 रुपये और बड़ी चंद्रयान राखी 100 रुपये की है। हालांकि बाजार में चंद्रयान राखियों की धूम देखते ही बन रही है।