फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टी में सात प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम

Sun, 04 Oct 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी(ब्यूरो)। विकास खंड पट्टी में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन की जांच व नाम वापसी का काम पूरा हो गया। इस दौरान कुल सात उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की 61 सीटों पर अब 285 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेंगे। देर शाम चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया गया। क्षेत्र पंचायत के लिए कुल 293 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए थे। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की नाम वापसी का काम दोपहर में पूरा हो गया। क्षेत्र पंचायत के 293 उम्मीदवारों में से एक नामांकन पत्र महिला सीट पर पुरुष उम्मीदवार के नामांकन दाखिल करने से पहले ही निरस्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


पट्टी से तीन व देवसरा से चार निर्विरोध
पट्टी(ब्यूरो)। नाम वापसी के बाद विकास खंड पट्टी की तस्वीर साफ हो गई है। इस दौरान तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की उम्मीदवारी निर्विरोध घोषित हो गई। जिसमें पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह सहित अन्य नाम शामिल है।
नाम वापसी के पश्चात तीन उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो गए, क्योङ्क्षक इन उम्मीदवारों के स्थान पर किसी भी उम्मीदवार ने अपनी दावेदारी नहीं प्रस्तुत की। सर्वजीतपुर से मंत्री मोती सिंह के भतीजे पूर्व प्रमुख राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह, सरमा से उनकी पत्नी साधना सिंह तथा ढिढुई द्वितीय से उनकी पुत्रवधू रितिक प्रिया निर्विरोध घोषित हो गईं। इन नामों के निर्विरोध निर्वाचन ने यह भी तय कर दिया है कि सामान्य सीट वाली पट्टी विकास खंड पर उनका दबदबा कायम है।
विज्ञापन


 एआरओ आशुतोष राय ने तीन प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की पुष्टि की। इधर आसपुर देवसरा में कुल 31 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए गए। जबकि चार लोगों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें पूर्व प्रमुख सभापति यादव के परिवार के तीन लोगों के नाम हैं। जबकि एक अन्य मोती सिंह समर्थक का नाम शामिल है। निर्विरोध निर्वाचन में माधुरी यादव पत्नी सभपति यादव पूर्व प्रमुख देवसरा,अमरावती यादव पत्नी सुभाष यादव बेहटा, सावित्री यादव पत्नी प्रेमचंद शैलखा व उदईशाहपुर से नीतू पत्नी सुशील शर्मा की एआरओ सुभाष चंद्र द्वारा पुष्टि की गई।
ब्लाकों पर पहुंचीं मतपेटियां
पट्टी(ब्यूरो)। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुटा हुआ है। मतदान के दिन प्रयोग होने वाली मतपेटियां अभी से ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं। सुरक्षा के बीच ट्रकों पर मतपेटियों के पहुंचाने का क्रम शुरू हो गया है।

मारपीट के मामले में तीन पर रिपोर्ट
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव में नींव खोदने से मना करने पर हुए विवाद में गांव के सुभाषचंद्र को सुनील व देवनारायण ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पट्टी(ब्यूरो)। पट्टी सीएचसी पर कुष्ठ रोगियों को दवा मिलनी बंद हो गई है। रोगी चिकित्सालय आकर निराश लौट रहे हैं। यहां तैनात चिकित्सक अवकाश ग्रहण कर चुके हैं और उनके स्थान पर चार्ज दिए गए व्यक्ति का अता-पता ही नहीं है। सीएचसी पर अब तक कुष्ठ रोगियों के बीच पंजीकरण के बाद एमडीबीसीपी की दवा का वितरण निर्बाध रूप से किया जा रहा था। यहां का कार्यभार देख रहे डा. आरसी पाल डेढ़ माह पूर्व अवकाश ग्रहण कर गए। उनके पश्चात से यह पद रिक्त पड़ा है। ऐसे में पहले से दवा प्राप्त कर रहे कुष्ठ रोगियों को निराश लौटना पड़ रहा है। इस जगह पर सीएचसी अमरगढ़ के एके गुप्ता को चार्ज दिया गया, लेकिन उनका अता-पता ही नहीं है। जब इस दिक्कत की बाबत सीएमओ डा. विनोद पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा की चिकित्सक की तैनाती न होने दिक्कत आ रही है।

प्रचार सामाग्री बेच रहे दो युवक हिरासत में
पट्टी(ब्यूरो)। विकास खंड के आसपास बगैर मुद्रक व प्रकाशक के नाम वाली चुनाव प्रचार सामाग्री बेच रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इन लोगों को यह जानकारी नहीं है कि वह चुनाव आचार संहिता उल्लंघन कर रहे हैं। पकड़े गए युवक धर्मेन्द्र निवासी अंतू व अमित शर्मा निवासी सदहा ने नगर के दुकानदार द्वारा सामाग्री बेचने के लिए दिया जाना बताया। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। देर शाम तक प्रकरण को लेकर जांच पड़ताल जारी थी। पुलिस की दबिश के बाद तमाम प्रचार सामाग्री बेच रहे दुकानदार गायब हो गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें