फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने वाले पर होगी कड़ी कार्रवाई: डीएम

विज्ञापन
ीआईसी में यूपी बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम मार्कण्डेय शाही व सीडीओ अमित पाल? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता केंद्र में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शासन की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएंगी। नकल करने वाले और कराने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस विभाग का पूरा सहयोग बोर्ड परीक्षा को मिलेगा। शिक्षा विभाग के जो सचल दल बनाए गए हैं, वह उनके निर्देश पर भ्रमण में जाएंगे। सभी केंद्रों पर दो माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी अमित पाल ने कहा कि स्वच्छ-स्वस्थ एवं अच्छे माहौल में परीक्षा कराना ही हम सबकी जिम्मेदारी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने इस बात के लिए आश्वस्त किया कि शासन के निर्देश के क्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुरूप परीक्षा कराएंगे। जनपद में शांतिपूर्ण नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सभी 199 केंद्र व्यवस्थापकों, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार द्विवेद्वी, श्री मोहम्मद इब्राहिम उपशिक्षा निदेशक, एसडीएम सदर मोहनलाल, सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।

जीआईसी में बोर्ड परीक्षा की तैयारी समीक्षा बैठक में जुटे अधिकारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें