फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आफत की आंधी... टूटे 450 खंभे, बत्ती गुल

विज्ञापन
कुंडा के जमेठी रोड पर टूटे बिजली के पोल व तारों को लगाते कर्मचारी। विभाग - फोटो : परिजन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को आई आंधी ने आफत मचा दी है। आंधी में करीब जिले में 450 खंभे टूट गए। 350 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ा। वहीं, आंधी में करीब 150 से ज्यादा पेड़ धराशायी हो गए। 100 से अधिक कर्मी तारों की खिंचाई और बिजली की मरम्मत में लगे रहे।
विज्ञापन

आंधी में कुंडा, मानिकपुर, हथिगवां, नवाबगंज, बाघराय, महेशगंज, संग्रामगढ़ व लालगंज क्षेत्र में बिजली के खंभे उखड़े हैं। कुंडा व लालगंज तहसील में करीब 25 किमी तक हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
बिजली निगम के अफसरों के अनुसार, कुंडा तहसील के 478 गांवाें में से करीब 220 और लालगंज के 332 गांवों में से करीब 130 गांवों में बिजली आपूर्ति बुधवार शाम से ठप है।
विज्ञापन




कुंडा तहसील की करीब साढ़े तीन लाख व लालगंज तहसील के डेढ़ लाख से अधिक की आबादी बिजली कटौती से परेशान है। ग्रामीण उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
वहीं, शहर के रूपापुर उपकेंद्र के सगरा फीडर से जुड़े विकास भवन के पास हाइटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बुधवार रात 12 से बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सगरा ढलाई, मीराभवन, शुकुलपुर व पूरे ईश्ववरनाथ के 200 घरों में पांच घंटे बिजली गुल रही।
दहिलामऊ, बाबागंज व कादीपुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में दिनभर ट्रिपिंग की समस्या रही। देल्हूपुर समेत रानीगंज विद्युत खंड के उपकेंद्रों में जुड़े 25 से अधिक गांवाें में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

इनसेट:-



मुश्किल से गुजरी रात, मोबाइल और इन्वर्टर बंद

कुंडा टाउन फीडर के उपभोक्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि बुधवार से बृहस्पतिवार के बीच करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति हो सकी। रात में महज दो घंटे बिजली आपूर्ति हुई। सुबह पीने के पानी की समस्या हुई।
चौसा करीमनगर निवासी शशिपाल ने बताया कि 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इन्वर्टर व मोबाइल बंद हो गया है। रहवई के छेदी लाल ने बताया कि रातभर ठीक से सो नहीं सका।
वर्जन:-

कुंडा क्षेत्र में आंधी से सैकड़ों बिजली के खंभे टूट गए हैं। 40 ट्रांसफॉर्मर और कई किमी हाईटेंशन लाइन टूट गई है। 100 से अधिक कर्मियों को मरम्मत में लगाया गया है। बिजली व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुंडा क्षेत्र में 220 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।



- आरके मिश्र, एक्सईएन, कुंडा।

........



आंधी से कुंडा और लालगंज क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। खंभे, ट्रांसफॉर्मर और हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हैं। इसे दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। - छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता

कुंडा के जमेठी रोड पर टूटे बिजली के पोल व तारों को लगाते कर्मचारी। विभाग- फोटो : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें