फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : पद्मावत एक्सप्रेस पर पथराव, टूट गया जनरल कोच का शीशा, खिड़की के टूटे शीशे के जगह लगाई प्लाई

Sun, 12 Mar 2023 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पर शनिवार कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके चलते जनरल कोच के गेट और इमरजेंसी खिड़की का शीशा टूटकर गिर गया। मामला संज्ञान में आने के बाद खिड़की में प्लाई लगाकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : पद्मावत एक्सप्रेस की खिड़की के टूटे शीशे के ऊपर लगाया प्लाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस पर शनिवार कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके चलते जनरल कोच के गेट और इमरजेंसी खिड़की का शीशा टूटकर गिर गया। मामला संज्ञान में आने के बाद खिड़की में प्लाई लगाकर बंद कर दिया गया। रेल अफसरों का कहना है कि पथराव की कोई शिकायत नहीं है।

दिल्ली से शुक्रवार की देर शाम प्रतापगढ़ के लिए निकली पद्मावत एक्सप्रेस शनिवार की सुबह प्रतापगढ़ पहुंची। जनरल कोच के गेट और इमरजेंसी खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। इस मामले में रेल कर्मचारियों से यात्रियों ने मौखिक शिकायत भी की। उनका कहना था कि रायबरेली से अमेठी के बीच ट्रेन पर कुछ लोगों ने पथराव किया है। जिसके चलते गेट और कोच की इमरजेंसी खिड़की का शीशा टूटा है। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

जानकारी होने के बाद रेल अफसर भी हैरत में पड़ गए। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से न कर शीशा के स्थान पर प्लाई लगा दी गई। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि ट्रेन पर पथराव जैसी कोई जानकारी नहीं है। पद्मावत एक्सप्रेस के जनरल कोच के गेट और इमरजेंसी खिड़की का शीशा टूटा था। प्रतापगढ़ में शीशा बदलने की व्यवस्था नहीं है। रात में ठंड को देखते हुए शीशे के स्थान पर प्लाई लगवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें