फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लूट के आरोपी शुभम को एसटीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के आरोप में फरार चल रहे शुभम दुबे उर्फ विवेक को एसटीएफ और लीलापुर पुलिस ने रानीगंज अजगरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के खजुरनी गांव निवासी शुभम दुबे उर्फ विवेक ने अपने दो साथियों रानीगंज के बभनमई के श्रेयांश त्रिपाठी और दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पुरे दुरबान गांव निवासी अनुज कुमार पांडेय के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। तीनों आरोपियों ने पांच मई को लीलापुर के ढकवा पुरे बीरबल में पशु आहार लदे पिकअप वाहन को लूट लिया था।
घटना के बाद लीलापुर पुलिस ने वायरलेस पर आसपास के थानों को सूचित किया। पुलिस की सक्रियता पर आरोपी मानधाता क्षेत्र में वाहन छोड़कर बदमाश भाग निकले। मानधाता पुलिस ने वाहन को बरामद किया। उसके बाद से आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। दो दिन पूर्व मंगलवार को श्रेयांश त्रिपाठी और अनुज कुमार पांडेय ने न्यायालय में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी शुभम दुबे को रानीगंज अजगरा बाजार से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के दो साथी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें