फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सराफ लूटकांड के इनामी अंकित की तलाश में एसटीएफ ने डाला डेरा

Fri, 06 Sep 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर के नगर कोतवाली के ठठेरी बाजार के मेजरगंज स्थित भरतजी सोनी की दुकान से डेढ़ करोड़ की लूट में आसपुर देवसरा का अंकित यादव भी शामिल था। उसकी तलाश में एसटीएफ ने जिले में डेरा डाला है। जबकि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मंगेश पर पट्टी कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के हरिपुरा निवासी अंकित यादव उर्फ शेखर भी सराफ लूटकांड में शामिल रहा है। पुलिस ने उस पर एक लाख का ईनाम घोषित किया है। अंकित पर दो मुकदमे आसपुर देवसरा, सुल्तानपुर में और एक जौनपुर में दर्ज है। अंकित से जुड़े कुछ लोगों को एसटीएफ व सुल्तानपुर पुलिस उठाकर पूछताछ कर चुकी है।
दूसरी ओर बुधवार रात एसटीएफ व सुल्तानपुर पुलिस ने भदैया में मुठभेड़ में जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के अंगरौरा निवासी मंगेश यादव उर्फ कुंभे को मार गिराया। उस पर पट्टी कोतवाली में 2022 में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके ऊपर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि सराफ लूटकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


देवसरा थानाध्यक्ष को नहीं पता अंकित पर थाने में दर्ज मुकदमे
सुल्तानपुर पुलिस ने सराफ लूटकांड के जिस आरोपी अंकित पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है उसके खिलाफ थाने में दर्ज मुकदमे के बारे में आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष संतोष सिंह को पता नहीं है। अंकित पर दर्ज मुकदमे की जानकारी करने पर एसओ बोले कि उन्हें नहीं मालूम।
अंकित के कारनामे पर हैरत में हैं ग्रामीण
अंकित यादव के गांव के लोगों को भी उसके ऊपर दर्ज मुकदमे की जानकारी नहीं है। सुल्तानपुर में लूट की वारदात के बाद अचानक एसटीएफ के गांव में आने जाने के बाद लोगों को जानकारी हुई। एक लाख रुपये का इनाम घोषित होने के बाद ग्रामीण हैरत में हैं। परिवार के लोग कुछ बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें