फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कमियां मिलने पर चीफ सिग्नल मैकेनिक और पीडब्लूआई के तबादले के आदेश

Fri, 06 Sep 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक ने जंघई से वाराणसी के बीच रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। गौरा स्टेशन पर करीब 45 मिनट रुककर ट्रैक दोहरीकरण का जायजा लिया। इसके बाद अपने स्पेशल यान से मां बेल्हादेवी जंक्शन पहुंचे। यहां ट्रैक का निरीक्षण के दौरान चीफ सिग्नल मैकेनिक और पीडब्लूआई की जमकर क्लास लगाई। दोनों का श्रीनगर तबादले का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने अधिकारियों के साथ जंघई से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लखनऊ रेलखंड का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने गौरा स्टेशन पर पैनल रूम का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से संवाद कर संरक्षा ज्ञान परखा। ट्रैक दोहरीकरण के बारे में जानकारी ली। 45 मिनट के बाद वह अपने स्पेशल यान से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पहुंचे। स्टेशन पर ट्रैक के प्वाइंट संख्या 209 का निरीक्षण किया। कमियां देखकर उन्होंने पहले सिग्नल के चीफ मैकेनिक को फटकार लगाई। फिर पीडब्लूआई को जमकर फटकारा।
दोनों का तबादला श्रीनगर या फिर जम्मू करने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद से बात की और लखनऊ रवाना हो गए। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें