फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मासूम की हत्या में सौतेली मां और पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता के परसुरामपुर शोभीपुर में मासूम बालिका की हत्या के आरोप में पुलिस ने सौतेली मां और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मासूम बालिका की हत्या करने वाली मां को हर कोई कोसता नजर आया।
विज्ञापन

परसुरामपुर शोभीपुर में बृहस्पतिवार को नियाजुद्दीन की पांच वर्षीय मासूम बेटी आयशा की संदिग्ध दशा में मकान की छत पर शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत मुंह दबाकर व जहरीला पदार्थ खिलाने से होने की बात सामने आई। इस मामले में मृतका की मां आसमा ने पति व सौतन साबिया पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शनिवार को मानधाता पुलिस ने मृतका के पिता नियाजुद्दीन व उसकी सौतेली मां साबिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें