प्रतापगढ़ स्टेशन अधीक्षक समेत पांच रेल कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में रेलवे बोर्ड ने बड़ा बदलाव कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक का जहां अमेठी स्टेशन का चार्ज दिया गया है वहीं पृथ्वीगंज स्टेशन मास्टर को प्रतापगढ़ का आधीक्षक बनाया है।
रेलवे वोर्ड ने मॉडल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र का तबादला करते हुए अमेठी स्टेशन का अधीक्षक जहां बना दिया है वहीं दादूपुर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार दूबे को प्रतापगढ़ मॉडल रेलवे जंक्शन के अधीक्षक का कमान सौंपी गई है। मॉडल रेलवे जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर तैनात वाहिदा खातून को अमेठी, सुधीर दूबे को सुलतानपुर और विष्णु पांडेय का प्रयागराज तबादला हो गया।
इनके स्थान पर जंघई से संतोष कुमार, प्रयागराज से भूपेंद्र पांडेय और सुलतानपुर के रेल कर्मचारी राम अवध को आरक्षण कार्यालय में तैनाती मिली है। वहीं बुकिंग काउंटर पर तैनात रेल कर्मचारी अरविंद गुप्ता का भदोही तो उनके स्थान पर बादशाहपुर में कार्यरत अखिलेश पांडेय को प्रतापगढ़ भेजा गया।