फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीड़ित छात्रा का हुआ बयान, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र में शादी का दबाव बनाने की धमकी के लिए खुदकुशी का नाटक कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। सोमवार को पीड़ित छात्रा का कोर्ट में बयान कराया गया। हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र में स्थित कोचिंग सेंटर के शिक्षक ने कक्षा दसवीं की छात्रा को अपने जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाया था। कुछ दिन पहले बातचीत बंद होने पर शनिवार को शिक्षक रेलवे लाइन पर जाकर खुदकुशी करने की बात करते हुए वीडियो बनाया। छात्रा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इसके साथ ही पहले बनाए गए अश्लील वीडियो को भी वायरल कर दिया। मामला छात्रा के परिजनों के संज्ञान में आया। रविवार को आरोपी शिक्षक को परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद वीडियो बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

बाद में आरोपी व पीड़ित छात्रा को रानीगंज पुलिस के पास भेजा गया। जहां तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को पीड़ित छात्रा का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बयान के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें