फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबद्धता शुल्क वापस करेगा राज्य विश्वविद्यालय

विज्ञापन
State University will refund the affiliation fee
विज्ञापन
जिले के कई कॉलेजों ने नए विषयों की संबद्धता के लिए आवेदन किया था। विश्वविद्यालय स्तर पर संबद्धता प्रकरणों का समय पर निस्तारण न हो पाने के कारण विश्वविद्यालय ने संबद्धता शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह(रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से जिले में चार राजकीय, सात अनुदानित सहित कुल 159 कालेज संबद्ध है। नए शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए कॉलेजों से नए विषयों की संबद्धता के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन मांगा था।
जिले के 16 कॉलेजों ने स्नातक और परास्नातक स्तर पर कला, विज्ञान और वाणिज्य विषयों के लिए आवेदन किया था। वहीं छह नए कॉलेजों ने भी कला और विज्ञान विषयों के संचालन के लिए संबद्धता का आवेदन किया था। सभी कॉलेजों द्वारा शुल्क भुगतान भी कर दिया गया था। जिसमें से 10 कॉलेजों को विश्वविद्यालय ने नए विषयों के संचालन के लिए संबद्धता दे दी थी।
विज्ञापन

जबकि 12 कॉलेजों के प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समय के अंदर नहीं हो सका। ऐसे में विश्वविद्यालय ने उन सभी कॉलेजों को शुल्क वापस करने का निर्णय लिया है। लेकिन संबद्धता शुल्क की वापसी ऐसे कॉलेजों को नहीं की जाएगी, जिन्हें अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है। जिनके अनापत्ति का प्रस्ताव निरस्त किया गया है। उन्हें भी शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
बता दें की कॉलेजों ने प्रति पाठ्यक्रम के लिए 75 हजार रुपये शुल्क भुगतान किया था। विश्वविद्यालय की ओर से 20 प्रतिशत शुल्क 15 हजार रुपये काटकर 60 हजार रुपये वापस किया जाएगा। वहंी अतिरिक्त विषय के लिए 35 हजार रुपये भुगतान किया गया था। सात हजार रुपये विश्वविद्यालय द्वारा काटकर 28 हजार रुपये वापस किया जाएगा।
कालेजों ने नए विषयों की संबद्धता के लिए आवेदन किया था। समय से प्रकरण का निस्तारण न हो पाने के कारण संबद्धता शुल्क वापस कर दिया जाएगा। संजय कुमार, कुलसचिव, राज्य विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें