फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अध्यक्ष ने शहर के हादीहाल में सिटी गैस वितरण परियोजना का किया शुभांरभ

Fri, 23 Nov 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रदूषण मुक्त सस्ता ईधन समय की मांग है। इसके जरिए प्रदूषण पर अंकु श लगेगा। सिटी गैस वितरण परियाजना से शहर की तस्वीर बदलेगी। घरों में पाइप लाइन गैस व सीएनजी गैस के जरिए वाहनों के संचालन से शहर के विकास को गति मिलेगी। यह बातें गुरुवार को जिलाधिकारी शंभु कुमार ने शहर के हादीहाल के सभागार में सीएनजी, पीएनजी गैस योजना कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहीं।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है।

इससे जहां प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा। पाइप लाइन की सुविधा प्रारंभ हो जाने से अर्थव्यवस्था सुधरेगी और उद्योगों का विकास होगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने कहा कि पाइप लाइन गैस एक सुविधाजनक, स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईधन है। प्राकृतिक गैस के माध्यम से जनपद के निवासियों और उद्योगों को कम लागत, निरंतर उपलब्धता और प्रदूषण में कमी के माध्यम से अत्यधिक लाभ होगा। पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में विकास के नित नए कीर्तिमान गढ़ जा रहे हैं। उन्हीं विकास कार्यों की फेहरिस्त में यह भी एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस अवसर पर राज्यप्रतिनिधि कैलाशनाथ, रमन मलिक, वरिष्ठ प्रबंधक नितिन यादव आदि मौजूद रहे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन से सिटी गैस वितरण परियोजना के अनावरण का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने बताया कि 174 जिलों में सिटी गैस का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में यह सुविधा महज 66 जिलों में ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें