फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रसूता के परिजनों से स्टाफ नर्स ने मांगे तीन हजार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती एक प्रसूता से स्टाफ नर्स तीन हजार रुपये की मांग करने लगी। परिजन पांच सौ रुपये देने लगे। स्टाफ नर्स ने पैसा लेने से इन्कार करते हुए जननी सुरक्षा योजना का लाभ देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

कोहंडौर के पीठापुर (मलाक) निवासी राधेश्याम के बेटे विकास की पत्नी आराधना गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर शनिवार को कोहंडौर सीएचसी पहुंचे। स्टाफ नर्स ने भर्ती कर लिया। 6 घंटे बाद उसे बेटा पैदा हुआ। परिजन का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद दो स्टाफ नर्सों ने उससे तीन हजार रुपये की मांग की पांच सौ रुपये और मिठाई देने लगे। लेकिन स्टाफ नर्स ने उसे लेने से इन्कार कर दिया। स्टाफ नर्स ने कहा कि यदि तीन हजार रुपये नहीं दोगे तो जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले छह हजार रुपये नहीं दिया जाएगा। इस बात पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और हिदायत देते हुए भविष्य में दोबारा इस तरह की गलती न करने और उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। जिस पर परिजनों ने हंगामा बंद कर घर चले गए और प्रसूता को स्टाफ नर्स ने 24 घंटे अस्पताल में रखने के लिए कहा। इस तरह की पहले भी स्टाफ नर्सों की शिकायत कई बार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें