फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर में सो रही महिला की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर पूरे मिश्रन निवासी विजय कुमार मिश्र की 55 वर्षीय पत्नी राजकुमारी शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। रात साढे ग्यारह बजे किसी जहरीले जंतु ने पीठ व कंधे पर तीन जगह काट लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग आननफानन में इलाज के लिए लालगंज सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सों ने परिजनों को बताया कि महिला की मौत सर्पदंश से हुई है। इसके बाद लोग शव लेकर घर लौट आए। शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतका के पति खेती करते हैं और तीन पुत्र बाहर कामकाज के सिलसिले में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें