शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में शुक्रवार को मैत्रीपूर्ण कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम व नवेली स्पोर्ट्स क्लब रखहा के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रतापगढ़ स्टेडियम ने नवेली स्पोर्ट्स क्लब को 35-26 के अंतर से हराया।
मैच का उद्घाटन प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने खिलाड़ियों का परिचय जानकर किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कबड्डी प्रशिक्षक जयप्रकाश यादव, आदित्य शुक्ला, शोभनाथ यादव, आशुतोष सिंह, बुद्ध प्रकाश, अरविंद कुमार, सचिन शुक्ला व निखिल कुमार मौजूद रहे।