फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गोमती ग्लोबल को स्टेडियम ने सात विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
स्टेडियम में विजेता प्रतापगढ़ स्टेडियम टीम को पुरस्कार देती जिला क्रीड़ा​धिकारी पूनमलता राज। को
विज्ञापन
शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को गोमती ग्लोबल व स्टेडियम के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी पूनमलता राज ने किया।
विज्ञापन

गोमती ग्लोबल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 208 रन बनाए। रूपेश ने 76 व सौरभ ने 38 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम के आदर्श दुबे व दिलशाद ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
जवाब में स्टेडियम की टीम ने 30.5 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। शनि यादव ने 66, अनूप सरोज ने 44 रनों की पारी खेली। गोमती ग्लोबल से कुणाल व शरीफ ने एक-एक विकेट लिए। निर्णायक चंदन व मनीष रहे।
विज्ञापन

शनि यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रंजीत यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर आदित्य शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, विक्रम सिंह, रितिक श्रीवास्तव, सचिन शुक्ला, जय प्रकाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें