फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ मीटर में शिवानी ने मारी बाजी

Sat, 06 Dec 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शुक्रवार को स्टेडियम में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में चंचल सिंह और चार सौ मीटर दौड़ में शिवानी सिंह ने बाजी मारी। सुबह कोहरा होने के  कारण देर शाम पहुंचे सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के बैनर तले हुए ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दूरदराज से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौड़ प्रतियोगिता में सौ मीटर बालिका वर्ग में चंचल सिंह प्रथम, प्रिंस प्रजापति द्वितीय, चार सौ मीटर में शिवानी प्रथम नंदिनी पटेल द्वितीय, आठ सौ मीटर दौड़ में नीतू सिंह प्रथम प्रियंका पटेल द्वितीय रहीं। बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में आदित्य पाल प्रथम, अमरेश कुमार यादव द्वितीय, चार सौ मीटर में बालकृष्ण यादव प्रथम, अभिषेक चतुर्वेदी द्वितीय, आठ सौ, पंद्रह सौ और तीन हजार मीटर दौड़ में गया प्रसाद यादव अव्वल रहे जबकि आठ सौ मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर आशीष कुमार पाल, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर संदीप कुमार और तीन हजार मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रावेंद्र कुमार ने सफलता अर्जित की। डिस्कस थ्रो और गोलाफेंक में अनिल कुमार मिश्र ने परचम लहराया, डिस्कस थ्रो में दूसरे स्थान पर दीपक सिंह और गोलाफेंक में दूसरे स्थान पर राकेश यादव को सफलता मिली। बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो और गोलाफेंक में अंकिता सिंह ने सभी को पीछे छोड़ दिया। गोलाफेंक में सरिता मौर्य दूसरे और डिस्कस थ्रो में शिवानी सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक  वर्ग ऊंचीकूद में अनूप कुमार ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह और समापन अतिथि सीडीओ मनीष कुमार वर्मा रहे। सीडीओ ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें उचित मंच देने का आह्वान किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपी चौरसिया ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर राधेश्याम तिवारी, दिवाकर सिंह, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें