दो दिन में होने वाली स्पेशल बैक पेपर परीक्षा को लेकर केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो पालियों में तीन सितंबर से होने वाली परीक्षा में करीब 10 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय ने पिछली परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हुए परीक्षार्थियों को अंतिम मौका देते हुए स्पेशल बैक परीक्षा का आयोजन कर रहा है। जिले के चार राजकीय, चार अनुदानित सहित कुल 169 कॉलेजों के करीब 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। विवि ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। शहर के एमडीपीजी कॉलेज और पीबीपीजी कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सोमवार से विवि की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी महाविद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, ऑनलाइन भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने बताया कि दो अनुदानित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।