फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं की कृपा से निरस्त हुआ एसपी का तबादला

Thu, 03 Nov 2016 11:41 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के नेता भले ही जनता के हित के लिए सक्रिय न रहें, लेकिन चहेते अधिकारियों के लिए वे जीजान लड़ा देते हैं। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद का स्थानांतरण महज दस घंटे में ही जिले के प्रभावशाली नेताओं के दबाव में शासन को रद्द करना पड़ा। पहले भी अधिकारियों के तबादले पर नेताओं की मर्जी चली है।
विज्ञापन

शासन ने बुधवार को जिले के पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा का भी स्थानांतरण लखनऊ के लिए कर दिया था। एसपी के तबादले के बाद पुलिस महकमे में कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखा। नए एसपी के बारे में लोग जानकारी जुटाने लगे। सूत्रों की मानें तो पुलिस अधीक्षक के तबादले को लेकर सत्तादल से जुड़े नेताओं ने शासन में जोरआजमाइश की। नतीजा यह रहा कि तबादले के दस घंटे बाद शासन को अपना आदेश बदलना पड़ा। एसपी का लखनऊ के लिए हुआ तबादला रद्द कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस विभाग के मुखिया ने राहत की सांस ली। हालांकि एसपी के तबादले के बाद खुशी जाहिर करने वाले पुलिसकर्मियों को भले ही जोर का झटका लगा। बतादें कि इसके पहले भी पुलिस अधीक्षकों का तबादला होने के बाद नेताओं ने दम दिखाया था और उनका तबादला रुकवाने में वे कामयाब भी हुए थे। फिलहाल जनपद में एसपी के रुके तबादले को लेकर चर्चाओं का बाजार
विज्ञापन

गर्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें