फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईटेक भवन में तब्दील होगा एसपी कार्यालय, जल्द शुरु होगी मरम्मत

विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के पुराने भवन को हाईटेक करने के साथ ही सभी कार्यालय भवनों की मरम्मत कराने की योजना बन रही है। उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद पूरे कार्यालय भवन की तस्वीर बदलने के लिए कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार को परिसर का सर्वे किया।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय का भवन काफी पुराना है। ऐसे में भवन का प्लास्टर उखड़ रहा है। बारिश में छत टपकती है। इसकी वजह से विभागीय अभिलेख खराब हो रहे थे। परिसर में जलभराव की समस्या से पुलिसकर्मियों को जूझना पड़ता है। एसपी सतपाल अंतिल की ओर से कार्यालय को हाईटेक कराने और मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर विभागीय उच्च अधिकारियों को भेजा गया था।
उच्च अधिकारियों ने एसपी कार्यालय के सभी भवन व विभागीय कार्यालय कक्षों को हाईटेक करने की मंजूरी दे दी है। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के लिए टीन शेड लगेंगे। जबकि फरियादियों की सहूलियत के लिए कुर्सी युक्त प्रतीक्षालय भी बनेगा। बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय का लुक बदलने वाली संस्था के कर्मचारियों ने परिसर के सभी भवनों का सर्वे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें