फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विदाई कराने आया था दामाद, ससुराल से जेवर व बाइक लेकर भाग

Sat, 07 Sep 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की विदाई कराने आया एक दामाद ससुराल से कीमती जेवर और बाइक लेकर भाग निकला। यह आरोप उसकी सास ने लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कोठियार निवासी श्यामा देवी पत्नी बलिराम वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी सरसतपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार पटेल के साथ हुई है। मायके आई उनकी पुत्री की विदाई कराने दामाद प्रवीण कुमार पटेल आया था। श्यामा ने दामाद प्रवीण से कहा गया कि अभी विदाई नहीं होगी।
विज्ञापन

आज रुक जाओ कल विदाई करेंगे। राते में घर वाले सो गए तो प्रवीण संदूक में रखे पांच हजार रुपये, सोने की चेन, अंगूठी तथा घर के सामने खड़ी पल्सर बाइक लेकर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिला तो पीड़िता ने दामाद के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानेदार ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें