संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र अचकवापुर गांव निवासी सुभाष चंद्र (36) ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से बाजार जाने के लिए निकला था। वह गांव के समीप पहुंचा था कि तभी नई बाजार तरफ से आ रहे आजाद नगर बदगवां निवासी राजेंद्र प्रजापति (22) की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सीएचसी संग्रामगढ़ ले जाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र प्रजापति को डाॅक्टरों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। मौत