फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं एक तो कहीं दो-तीन किसानों से ही खरीदा गया धान

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के शीतलागंज में स्थित धान क्रय केन्द्र। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले में किसानों का धान खरीदने के लिए कुल 46 क्रय केंद्र खोले गए हैं। पांच और को मंजूरी मिल गई है, लेकिन हालत यह है कि कहीं एक तो कहीं दो-तीन किसानों का धान ही खरीदा जा सका है। उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को रोज नए बहाने बताए जा रहे हैं। कई केंद्रों पर बोरे की कमी बताकर धान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के आसपुर देवसरा के नचरौला धान क्रय केंद्र पर मात्र एक किसान से 3.20 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। लालगंज के कौशिल्यापुर में तीन किसानों से मात्र 16.30 एमटी, परसनी और परसतारडीह में चार-चार किसानों का धान खरीदा गया है। कौशिल्यापुर और खूझीकला केंद्र ऐसे हैं, जहां बोरा नहीं होने से खरीद प्रभावित हो रही है। लापरवाही का आलम यह है कि न तो कर्मचारी अफसरों से संपर्क कर रहे हैं और न ही कोई ठोस पहल कर रहे हैं।
इससे किसानों का नुकसान हो रहा है। जिले में 60,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी तक 46 क्रय केंद्र खोले गए हैं, जबकि पांच और केंद्रों के खुलने की मंजूरी मिल गई है जो अगले माह क्रियाशील हो जाएंगे। नए केंद्रों में पीसीएफ के चार और नैफैड का एक केंद्र शामिल है। इन केंद्रों को उन ग्रामीण इलाकों में खोलने की तैयारी है, जहां के किसानों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। अभी तक जिले में सिर्फ 6,800 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है। उधर, अफसरों का दावा है कि खरीद का लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा।
विज्ञापन

संडवाचंद्रिका ब्लाक में है सिर्फ एक केंद्र
जिले के संडवाचंद्रिका विकास खंड में सिर्फ एक केंद्र खोला गया है। खाद्य विभाग के केंद्र के अलावा कोई और केंद्र नहीं खोला गया है। ऐसे में गड़वारा, ककरहा के लोगों को बाबूगंज बाजार स्थित केंद्र पर जाना पड़ रहा है।
धान खरीद में प्रतापगढ़ मंडल में सभी जिलों से आगे हैं। लक्ष्य जल्दी हासिल करने और किसानों का धान उनके घर के निकट खरीदने के लिए केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। पहले 34 केंद्र थे, जो अब बढ़कर 46 हो गए हैं। पांच और केंद्र खोले जा रहे हैं। -शत्रोहन वैश्य, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें