फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना के दौरान उड़ीं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, बढ़ेगा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। इससे कोरोना संक्रमण के और प्रसार की आशंका बढ़ गई है। वहीं, शासन व कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने में जिम्मेदार असहाय दिखाई दिए। मतगणना कक्ष से लेकर बाहर तक लोगों की भीड़ धक्कामुक्की करती नजर आई। किसी भी विकासखंड में कोविड नियमों का पालन होता नहीं दिखा।
विज्ञापन

कोर्ट ने कोविड नियमों का पालन कराते हुए अधिकारियों को पंचायत चुनाव की मतगणना कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। हालांकि, मतगणना शुरू होने के साथ ही कोरोना से बचाव के सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए।
मतगणना कक्ष के साथ ही बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़तीं नजर आईं। हर कोई मतपत्रों की गिनती कराने के साथ ही छंटाई होते देखने के लिए धक्कामुक्की करता रहा। परिसर के बाहर भी समर्थकों की भीड़ डेरा डाले रही। लोग अपने प्रत्याशी को मिले मतों की जानकारी करने के लिए बेताब थे। हालांकि, पुलिसकर्मी सभी को भगाते रहे, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था। सभी मतगणना केंद्रों का यही हाल था। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तैनात किए गए अफसर असहाय नजर आए।
विज्ञापन

मतगणना स्थल का नजारा देखने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अशंका जताई है कि सप्ताह भर के भीतर तेजी के साथ फिर संक्रमण बढ़ेगा, जिसकी जद में बड़ी संख्या में लोग आएंगे। उधर, मतगणना कक्ष में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी बचाव के लिए एहतियातन कोने में छिपे रहे। अधिकांश मतगणना स्थल पर एंबुलेंस नदारद दिखी। थर्मल स्कैनर करने के लिए बाहर बैठे कर्मचारी भी सिर्फ अपना बचाव करते नजर आए। जिला प्रशासन की तमाम तैयारियों को धता बताते हुए अभिकर्ता व प्रत्याशी संग समर्थक सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते रहे।
चुनाव में मिली जीत की खुशी गम में बदली
प्रतापगढ़। सदर विकासखंड के कुसमी से प्रधान पद के लिए तौहीद अहमद उम्मीदवार थे। पहले राउंड में उनके गांव की मतगणना थी। उन्हें चार सौ मत मिले। मतगणना समाप्त होते ही पता चला कि उनके पिता की तबीयत खराब है। इस पर वह बिना प्रमाण पत्र लिए घर चले गए। हालांकि, घर पहुंचते देर हो चुकी थी। उनके पिता का इंतकाल हो गया। प्रधान पद का चुनाव जीतने वाले बेटे की खुशी पल भर में गम में तब्दील हो गई। बाद में उनके अभिकर्ता प्रमाण पत्र लेकर घर पहुंचे।
सेल्फी लेती रहीं महिला कर्मचारी
प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव की मतगणना में सहयोग के लिए सदर ब्लॉक के कर्मचारियों को लगाया गया था। महिला कर्मचारी वीआईपी सोफे पर बैठकर सेल्फी लेती रहीं। उनका साथ पुरुष कर्मचारी भी देते रहे। हालांकि, उन लोगों को बार-बार बुलाया जाता रहा, मगर वे काउंटर तक जाना मुनासिब नहीं समझ रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें