Journey in Tejas trains will be more costly than Shatabdi Trains
- फोटो : pic as demo
कुछ दिन पहले हरिद्वार एक्सप्रेस में पीएसी के सूबेदार की पत्नी के साथ लूट की वारदात करने वाले बदमाश अभी पकड़े भी नहीं गए थे कि गुरुवार को साकेत एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री का पर्स उचक्कों ने छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में बीस हजार नगदी और तीन मोबाइल थे।
लालगंज थाना क्षेत्र के तीना चितरी गांव की रहने वाली सुनीता देवी मुंबई से साकेत एक्सप्रेस से लौट रही थीं। रास्ते में मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर चढ़े बदमाश उसका पर्स छीनकर भाग निकले। ट्रेन के प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद पीड़िता ने जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मजे की बात यह है कि यह घटना दूसरे जिले और थाने की है। इसको दर्ज करने में यहां की जीआरपी ने जरा भी देरी नहीं लगाई।
जबकि तीन दिन पहले इलाहाबाद-हरिद्वार जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में पीएसी के सूबेदार घनश्याम की पत्नी का सोने का लाकेट बदमाश लूट लिये थे, मगर अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। क्योंकि यह घटना जीआरपी प्रतापगढ़ के हलके मेें हुई थी। एसओ वीके सिंह ने बताया कि साकेत एक्सप्रेस में हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसको मानिकपुर स्थानांतरित किया जा रहा है।