अधिवक्ता ओममहेश नंदन के ऊपर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने से नाराज साथियों ने कचहरी में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजकुमार अग्रवाल से मिलकर आरोप लगाया कि नगर कोतवाली पुलिस झूठा मुकदमा लिख रही है। जूनियर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रोहित शुक्ल ने आरोप लगाया कि प्रतिदिन कचहरी से अधिवक्ताओं और वादकारियों की बाइक चोरी हो रही है, मगर पुलिस नाकामी छिपाने के लिए वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। अधिवक्ताओं ने अविलंब मुकदमा वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर महामंत्री जेपी मिश्र, अवनीशचंद्र शुक्ला, सुशील कुमार पांडेय, दीपेंद्र मिश्र, विद्यासागर शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, अनुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।