फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: त्वचा रोग और एलर्जी के मरीज बढ़े

Mon, 17 Jul 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में नमी की वजह से हो रही समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में 15 दिन पहले तक प्रतिदिन त्वचा संबंधी 40 से 50 मरीज आ रहे थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 70 से 90 पहुंच गई है।
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित पांडेय ने बताया कि बारिश के मौसम में नमी व भीगने की वजह से त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना रहती है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि बारिश में त्वचा रूखी व शुष्क नजर आती है। त्वचा पर चमक लाने के लिए लोग कोई भी क्रीम लगा लेते हैं, उससे एलर्जी व संक्रमण हो सकता है। इसलिए बिना चिकित्सक की सलाह के न तो कोई दवा लें और न ही किसी क्रीम का इस्तेमाल करें। समस्या हो तो चिकित्सक से इलाज कराएं।




बरतें सावधानी

बारिश में भीगने से बचें
भीग जाएं तो साफ पानी से नहाएं

अधिक समय तक शरीर को गीला न रखें

- गीले व नमी वाले कपड़े न पहनें

- दूसरे सदस्य का तौलिया इस्तेमाल न करें

- टाइट कपड़े और जींस भी पहनने से बचें
- हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें

- एंटी बैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें

- इंफेक्शन होने पर पहने गए कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धोएं और धूप में सुखा लें

- कपड़े प्रतिदिन बदलें, तौलिये को धूप में अच्छे से सुखाएं

- इंफेक्शन से पीड़ित मरीज के कपड़ों को अलग धोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें