कंधई भदौना गांव में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। जानकारी होने पर पड़ोसियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को मंगलवार देर शाम घर भेज दिया गया।
भदौना गांव निवासी सुरेश पांडेय (55) अपने परिवार के साथ मुंबई शहर में रहते हैं। मुंबई जाने से पहले सोमवार रात लगभग नौ बजे उन्होंने परिवार के साथ पूड़ी-सब्जी खाई। जिसके बाद सुरेश पांडेय, पत्नी राधा, पुत्र चंकी पांडेय, बहू पिंकी पांडेय, बेटी डिंपल व सिंपल अचानक बीमार हो गए। सभी को पेट दर्द एवं ऐंठन होने लगी।
सोमवार देररात सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम सभी को घर भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पेट दर्द के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।