। इलाके के तीन गांवों में बीते दो दिनों में पागल सियार के हमले से दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज सीएचसी में कराया गया। सियार का आतंक बढ़ता देखकर ग्रामीणों ने उसे मार डाला।
इलाके के महदहा गांव में पागल सियार ने खेत में काम कर रहे कमलेश गौड़, ताजो, रज्जो और रामलखन वर्मा को काटकर जख्मी कर दिया। सियार के हमले में कंसा पट्टी गांव के कल्लू प्रजापति भी जख्मी हो गए। भैदपुर गांव में एक महिला पर जब सियार ने हमला बोला तो ग्रामीणों ने उसे लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। ग्रामीणों के अनुसार बीते दो दिनों से पागल सियार से ग्रामीण सहमे हुए थे।
सियार के शव से फैलता है संक्रमण
सियार के हमले से जख्मी ग्रामीणों का वैक्सीनेशन कराया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास सिंह का कहना है कि मारे गए सियार का शव इधर-उधर फेंकने से उसको खाने वाले पशु पक्षी भी संक्रमित हो सकते हैं। शव को जमीन में गाड़ देना बेहतर होता है।