फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन मुक्त करने के लिए बांटे जाएंगे साढ़े छह हजार झोले

विज्ञापन
polythene
विज्ञापन
बेल्हा को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए जिले में साढ़े छह हजार झोले बांटे जाएंगे। यह अनूठी पहल डायट के डीएलएड के छात्र-छात्राओं ने की है। गांधी जयंती से प्रारंभ होने वाला कार्यक्रम पखवारे भर चलेगा। इधर, शहर के प्रभात एकेडमी के बच्चों ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर अष्टभुजानगर की गलियों से कूड़ा उठाया।
विज्ञापन

जिले को पॉलीथिन मुक्त करने की दिशा में अतरसंड स्थित डायट के छात्र-छात्राओं ने चंदा एकत्रित करके 6,500 थैले खरीदे हैं। यह थैले वह शहर और गांव के लोगों को वितरित करके पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने पर जोर देंगे। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य मो. इब्राहिम डायट से करेंगे।
डायट प्रवक्ता राकेश कनौजिया ने बताया कि पखवारे भर चलने वाला यह अभियान शहर से गांव तक चलाया जाएगा। इधर शहर के प्रभात एकेडमी के बच्चों ने अष्टभुजानगर की गलियों में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. प्रभात शर्मा ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि आस-पास के लोगों के लिए भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें