पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से चोरी की चार बाइक, दो बम व एक किलो गांजा भी बरामद करने का दावा किया गया है।
कुंडा कोतवाली के बगल स्थित पुलिस बैरक से चीता 32 की बाइक चोरी हो गई थी। तीन दिन लगातार खोज के बाद पुलिस ने उसे एक तालाब से बरामद किया था। मामले में एक के बाद छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
आरोपियों में सुखराम पटेल लाला बाजार त्रिलोचनपुर मानिकपुर, संदीप पटेल उर्फ भोलू गोपाल सिंह का पुरवा बाघराय, मान सिंह पूरे भूप सिंह का पुरवा ऐंठू मानिकपुर, धर्मराज यादव त्रिलोचनपुर लाला बाजार मानिकपुर, जितेंद्र कुमार पटेल उर्फ नाटे गोपाल सिंह का पुरवा बेधन बाघराय, श्यामू पटेल गोपाल सिंह का पुरवा मजरे बेधन बाघराय शामिल हैं।
बम और गांजा बरामदगी पर सुखराम के खिलाफ बाइक चोरी सहित एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज किया है। जितेंद्र और धर्मराज पर बिस्फोटक पदार्थ अधिनियम का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।