फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: साहब खुलेआम दे रहे धमकी...जेल से बाहर आने की देरी है

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि जेल से बाहर आने की देरी है। जो होगा देखा जाएगा। धमकी से सहमा परिवार मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई। एसपी ने सांगीपुर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सांगीपुर के नान्हूपुर निवासी अयाज खान परिवार के लोगों के साथ एसपी से मिला। बताया कि गत दिनों घर के सामने बंधे मवेशियों को प्रधान व सिपाही के सामने खोलकर भगाने पर पड़ोसी गांव असावां के लोगों ने जीना दूभर कर दिया है। उसके बेटे पर फायरिंग की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मनमाने ढंग से तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया।
आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक सिपाही तैनात करने के लिए सीओ लालगंज ने सांगीपुर पुलिस को निर्देशित किया, लेकिन उन्हें हटा लिया गया। यहां तक कि विरोधी पक्ष की एक महिला से तहरीर भी पुलिस ने लेकर उस पर दबाव बनाया। थानाध्यक्ष से इंसाफ की उम्मीद नहीं है। आरोपी सोशल मीडिया पर लगातार धमकी दे रहे हैं। उन पर सांगीपुर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी के कार्रवाई के आश्वासन पर धमकी से सहमा परिवार घर लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें