फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रूलर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को संकट मोचन मंदिर कचहरी में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने की। अधिवक्ता अरुण कुमार पासवान से चौकी प्रभारी पृथ्वीगंज द्वारा अभद्र व्यवहार एवं अश्लील टिप्पणी की अधिवक्ताओं ने निंदा की। साथ ही चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा ने कहा कि अगर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रूलर बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्रा, संतोष नारायण मिश्रा, दिवाकर सिंह, राघवेंद्र सिंह, अरुण सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें